UPSC Final Result 2024 घोषित, प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर – देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट और महत्वपूर्ण जानकारी

संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission – UPSC) ने वर्ष 2024 की सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल सिविल सेवा परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करने का गौरव प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने प्राप्त किया है, जिन्होंने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। हर्षिता गोयल ने दूसरा और अर्चित पराग डोंगरे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
इस चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 1,129 पदों को भरा जाएगा, जिसमें से 180 पद IAS, 55 IFS, और 147 IPS के लिए आरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त IRS, IAAS, IRTS जैसी अन्य सेवाओं के लिए भी चयन किया गया है।

कौन हैं UPSC 2024 टॉपर शक्ति दुबे?
शक्ति दुबे का शैक्षणिक सफर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शुरू हुआ, जहां से उन्होंने स्नातक किया। इसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकैमिस्ट्री में MSc की डिग्री प्राप्त की। 2018 में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। उनके पिता देवेंद्र द्विवेदी प्रयागराज पुलिस में डीसीपी ट्रैफिक के पेशकार हैं। बेटी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

UPSC Toppers 2024: टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची
UPSC CSE 2024 में कुल चयनित उम्मीदवार और आरक्षण
इस बार की भर्ती प्रक्रिया में कुल 1009 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इनमें विभिन्न श्रेणियों के अनुसार विभाजन इस प्रकार है:
PwBD-1 श्रेणी: 12 उम्मीदवार
PwBD-2 श्रेणी: 8 उम्मीदवार
PwBD-3 श्रेणी: 16 उम्मीदवार
PwBD-5 श्रेणी: 9 उम्मीदवार
सभी उम्मीदवारों की नियुक्ति भारत सरकार के ग्रुप A और ग्रुप B पदों पर की जाएगी, जिनमें IAS, IPS, IFS, IRS जैसी शीर्ष सेवाएं शामिल हैं।
UPSC परीक्षा क्यों है खास?
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिनी जाती है। हर साल लाखों की संख्या में युवा इस परीक्षा में सम्मिलित होते हैं। यह परीक्षा देश के प्रशासनिक तंत्र की रीढ़ माने जाने वाले अफसरों का चयन करती है।
UPSC Result 2024: पूरी टॉपर्स लिस्ट (1 से 54 तक)