पी बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा की है।
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि कक्षा 10वीं में जालौन के यशप्रताप सिंह ने 97.83% अंक प्राप्त कर टॉप किया है, जबकि कक्षा 12वीं में प्रयागराज की महक जयसवाल ने 97.20% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है।
इस बार 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में लगभग 54 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दोनों कक्षाओं में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक जरूरी हैं।
10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक दो पालियों में आयोजित की गई थी – पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई।
बाराबंकी ज़िले का प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश बोर्ड परिणामों में बाराबंकी जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
अभिषेक कुमार यादव ने 97.67% अंक (586/600) प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।
टॉप 10 में बाराबंकी के अन्य छात्र:
-
Asna Fatima Zaidi – 97.33% (584/600)
-
Gadeer Fatima – 97.00% (582/600)
-
Sarika Pandey – 97.00% (582/600)
-
Shubhi Verma – 96.83% (581/600)
-
Vartika Verma – 96.50% (579/600)
-
Kalash Verma – 96.33% (578/600)
-
Sagufi Malik – 96.33% (578/600)
इटावा ज़िले का प्रदर्शन
इटावा के चार विद्यार्थियों ने भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाई:
-
Anshi – 97.67% (586/600)
-
Anshi Kashyap – 97.33% (584/600)
-
Arohi Yadav – 96.67% (580/600)
-
Muskan – 96.67% (580/600)
12वीं बोर्ड में टॉप 10 रैंकिंग:
-
1st Rank: महक जैसवाल – 97.20%
-
2nd Rank: चार विद्यार्थी
-
3rd to 10th Ranks: कुल 30 विद्यार्थी टॉप 10 में शामिल हैं
रिजल्ट चेक करें यहां से
10वीं और 12वीं के छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स से चेक कर सकते हैं: