Weather Update :- लगातार देश और प्रदेश में बारिश का दौर जारी है इसी बीच मध्यप्रदेश में भी धुआंधार बारिश हो रही है जिससे जगह-जगह जलभराव हुआ है वहीं मौसम विभाग ने बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है साथ ही मौसम में आने वाले 24 घंटों के भीतर बदलाव देखने को मिल सकता है जिससे प्रदेश में आंधी तूफान और बारिश होने के आसार है
मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
Weather Update :- मौसम विभाग ने सागर नर्मदापुरम शहडोल रीवा भोपाल उज्जैन जबलपुर इंदौर ग्वालियर और चंबल संभाग के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है इसके साथ ही गुना अशोकनगर शिवपुरी छतरपुर पन्ना टीकमगढ़ ने उड़े और शहडोल रीवा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है वही अब बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी वर्तमान में प्रदेश का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है उसके बाद ही बारिश के कारण तापमान में हलचल देखी जाएगी
Weather Update :- असम मेघालय मणिपुर मिजोरम बिहार नागालैंड झारखंड पश्चिम बंगाल हरियाणा पंजाब दिल्ली सहित सभी राज्यों में लगभग बरसात का दौर चल रहा है बरसात के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है अनेक लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं कुछ स्थानों पर तो बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और कई जगह भूखलन हो रहा है
मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Weather Update :- मौसम विभाग ने हिमाचल के सोलन, कल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल के लिए आने वाले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश होगी जिसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है साथ ही अचानक बाढ़ आने की चेतावनी भी जारी की है
Weather Update :- मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार आने वाले 5 दिनों के भीतर उत्तराखंड पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अनेक इलाकों में भारी बारिश हो सकती है वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार शहर में तेज बारिश होने के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं
#WATCH उत्तराखंड: हरिद्वार शहर में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। pic.twitter.com/kL3AcMM5n3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2023
#WATCH दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। यमुना बाजार इलाके में लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुसने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/MFmPB83AMq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2023